Book Details

स्वामी विवेकानंद का वेदान्त एवं नीति दर्शन

स्वामी विवेकानंद का वेदान्त एवं नीति दर्शन

Author(s): डाॅ0 अखिल सिंह
Language: English
Format: Single-Component Retail Product (Book)
Year of Publication: 2016
Publisher Name: National Press Associate
ISBN 978-93-85835-48-3
Price Paperback: ₹250.00

About the Book

स्वामी विवेकानंद जी के मानव जीवन, दर्शन, वेद, धर्म, अध्यात्म, अर्थ, राज्य, शिक्षा, ईश्वर, भक्ति, नीति, व्यवहार, योग, मोक्ष आदि समस्त विषयों से सम्बन्धित विचार व मत वैदिक तर्क की तुला पर भी असत्य सिद्ध नहीं ठहरते। उनके विचार सत्य तथा सर्वजन के लिए अधिकाधिक उपयोगी ही सिद्ध होते हैं। स्वामी विवेकानंद ने वेदान्त दर्शन को व्यावहारिक बनाने के साथ ही उसे सामान्य मनुष्य तक पहुंचाने का प्रयास किया, जिसमें वह पूर्णतः सफल भी हुए। स्वामी जी के दर्शन की मुख्य विशेषता यह है कि बिना किसी नई दार्शनिक पद्धति को प्रतिपादित किए उन्होंने सर्वथा नए ढ़ंग से वेदान्त के
नाम से संसार भर में प्रसिद्धि प्राप्त की।

Authors

डाॅ0 अखिल सिंह

डाॅ0 अखिल सिंह

डॉ0 अखिल सिंह का जन्म 18 जून 1979 को विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगर हरिद्वार में समाज सेवा को समर्पित एक धार्मिक परिवार में हुआ। इनके बचपन को जहाँ एक ओर माता श्रीमति जसवती चैधरी ने धार्मिक संस्कारों से सींचा वहीं पिता चै0 देवपाल सिंह राठी ने समाज सेवा रूपी उर्वरकों से भली-भाॅति पोषित किया। धार्मिक विचारों एवं समाज सेवा से अत्यधिक प्रभावित होने के कारण से आप श्री श्री संत मुनि जी महाराज के सम्पर्क में आये, जिन्ह¨ने धार्मिक ज्ञान की इस तृष्णा को शांत करने के स्थान पर ओर अधिक बढाने का सफलता पूर्वक कार्य किया।
आपने आर्यसमाज की ख्याति प्राप्त संस्था गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार से जहाँ विज्ञान विषय में स्नातक और प्रबंधन जैसे आधुनिक विषय में स्नातकोत्तर उत्र्तीण किया, वहीं योग के गूढ़ रहस्यों को जानने की लालसा लिये सफलतापूर्वक योग विषय में स्नातकोत्तर डिप्लोेमा प्राप्त किया। भारतीय दर्शन को अधिक विस्तार से समझने के उद्देश्य से आपने दर्शन शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि भी प्राप्त की।

More Details